भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले छग क्रिश्चयन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने पर सिविल लाइन पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने अरुण पन्नालाल के साथ पोस्ट करने वाले हंसराज गोयल दर्ज करवाया था

बता दें कि फेसबुक पर अरुण पन्नालाल की अभद्र टिप्पणी किए जाने पर शुक्रवार की रात बजरंग दल ने उनके घर का घेराव किया था. इसके बाद भाजपा के नेता और प्रवक्ता सिविल लाइन थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाया था.

थाने पहुंचे भाजपा प्रवक्ता अमित चिमननी ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा. इस तरह से अभद्र टिप्पणी, जिसे हम बोल नहीं पा रहे है, भगवान शिव पर की गई है. इसलिए इसलिए रात में भी एफआईआर कराने थाने आए हैं.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *