रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव, पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बलौदाबाजार : जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र स्थित अर्जुनी में अंबुजा सीमेंट संयंत्र के पास रेलवे ट्रैक पर 15 अगस्त की देर शाम एक युवक का सिर कटा शव मिला। मृतक की पहचान अर्जुनी के बजरंग चौक निवासी 25 वर्षीय दिनदयाल रजक के रूप में हुई है। पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना है, क्योंकि घटनास्थल पर सिर और धड़ आस-पास पाए गए।

घटना की सूचना मिलने पर भाटापारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के सिर और धड़ को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का मामला प्रतीत हो रहा है, जो अक्सर रेलवे ट्रैक पर होती हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। मृतक दिनदयाल रजक अर्जुनी बजरंग चौक का निवासी था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्टीकरण हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या कोई अन्य घटना।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *