छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू : सरकारी विभागों में हड़कंप, कई चिकन सेंटर्स बंद कराए गए

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 5000 मुर्गियों,12000 चूजों और 17000 अंडों को नष्ट कर दिया गया।

इसके बाद पशुपालन विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। एक किलोमीटर के क्षेत्र को ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया। जहाँ मुर्गी और अंडे की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। टीम डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कर रही है और चिकन सेंटर को बंद करवाया जा रहा है।

लोगों को शेयर करें