राजीव भवन में पं. रविशंकर एवं शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की मनाई गई जयंती

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज 2 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के संयुक्त तत्वाधान में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल, एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गयी।

 

यह भी पढ़े :

महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन 5 अगस्त को : कांग्रेस

 

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रशासन रवि घोष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, दौलत रोहड़ा, गोपाल थवाइत, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, रविन्द्र शुक्ला, मोती साहू, नरेन्द्र ठाकुर, महमूद अली, शब्बीर खान, युगल पांडेय कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

लोगों को शेयर करें