कवर्धा जिले में आदिवासी बैगा की आत्महत्या में तथ्यों की जांच के लिए भाजपा ने बनाई कमेटी

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा के कुकदुर गांव में  बुधराम बैगा के संदिग्ध आत्महत्या  वाले मामले में सरकार की जांच को अपर्याप्त मानते हुए तथ्य की वास्तविक जांच करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेंश गुप्ता ने बताया कि समिति में वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय, भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, कवर्धा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर व विदेशी राम ध्रुव हैं। समिति संबंधित स्थानों पर जांच कर तथ्यों का अन्वेषण कर एक सप्ताह के अंदर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।

लोगों को शेयर करें