भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा,  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ‘सत्ताविहीन’ होने के 36 कारण

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने आज कांग्रेस की पहली सूची जारी होने पर सियासी तंज कसा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के हारने के 36 कारण बताए। कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्ताविहीन होने के 36 कारण है। क्योंकि 5 साल में कांग्रेस ने सिर्फ लोगों को ठगा और धोखा दिया है। इसका जवाब जनता मतदान के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

36 बिंदुओं को लेकर श्रीवास का कांग्रेस पर सियासी हमला

1-कई भ्रष्टाचार करने पुख्ता तथ्य! भूपेश के करीबी जेल में

2-योजनाओं में गौठान फेल, ग्रामीण अंचल में

3-16 लाख गरीबों के आवास का लाभ राज्य सरकार द्वारा रोका जाना

4-आर्थिक जनगणना करना कांग्रेस की भूल

5-40 विधायकों की परफार्मेंस रिपोर्ट सही नहीं होना

6-कांग्रेस में टीएस सिंहदेव और उनके समर्थकों की भूपेश के प्रति अंदरुनी नाराजगी

7-ब्लॉक कमेटी पर टिकट के लिए दावेदारों की भरमार

8-जिनके टिकट कटेंगे, उनमें अधिकांश लोग चुनाव लड़ने जा रहे हैं

9-नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य कोई उल्लेखनीय कार्य न होना

10-बस्तर संभाग में आदिवासियों की नाराजगी

11-नेताम का हमर दल बनाना, और सर्वआदिवासी समाज का समर्थन

12-गोंडवाना और बसपा का एक साथ चुनाव लड़ना

13-उपेक्षा के शिकार कार्यकर्ताओं की नाराजगी

14-विधायकों का अपना काम नहीं होने और सत्ता के विकेंद्रीकरण होना

15-ट्रांसर्फर पोस्टिंग में संगठन के बजाए ब्यूरोक्रेट्स और दलालों का चलना

16-डीएमएफ फंड का सही उपयोग नहीं करना

17-भाजपा के समय के सभी विकास कार्य ठप होना

18-सरगुजा संभाग में कांग्रेस विधायकों में खींचतान

19-ताम्रध्वज साहू की अंदरुनी नाराजगी, इससे साहू समाज भी नाराज

20-आप पार्टी के संगठन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की टीम

21-आप पार्टी कांग्रेस के ही वोट काटेंगे, जो पिछली बार नहीं हो पाया था

21-बीजेपी के विकास कार्यों के मामले में कांग्रेस नगण्य

22-जनता में चर्चा है कि बीजेपी के समय बहुत विकास हुआ है, ये तो सिर्फ गाय गोबर में लगे हैं।

23-अनियमित कर्मचारी संगठन की नाराजगी

24-मृतक आश्रित की नियुक्ति नहीं हुई, आंदोलन के बावजूद

25-बेरोजगार भत्ता के कड़े नियम में एक बड़ा युवाओं का तबका इससे वंचित

26-पीएससी की परीक्षा में भाई-भतिजावाद और हाईकोर्ट की फटकार से युवा कांग्रेस से कटे

27-कांग्रेस के पास मोदी और ईडी के अलावा बोलने को कुछ नहीं

28- भ्रष्टाचार पर हो रही कार्रवाई होेने पर  जनता पीएम मोदी से खुश

29-सड़कों की बदहाल व्यवस्था ने लोगों को बीजेपी के समय चमचमाती सड़कों का याद आना

30-कांग्रेस की आपसी गुटबाजी, का फायदा

31-सबसे ज्यादा वोटर महिलाओं में शराबबंदी न होने से नाराजगी

32-भूपेश और उनके पिता की हिंदू विरोधी छवि, सनातनी लोगों में नाराजगी

33-2018 के चुनाव में नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं की घर वापसी

34-बीजेपी में नवप्रवेश का दौर का एक बड़ा प्रभाव,

35-बिरनपुर कांड और ईसाई मशीनिरी द्वारा धर्मांतरण की घटनाएं

36-अवैध रेत खनन, और घटिया निर्माण कार्य से लोगों में आक्रोश

लोगों को शेयर करें