चरामेति फाउंडेशन द्वारा कैंसर यूनिट में भोजन के साथ किया गया कम्बल का वितरण

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

रायपुर| चरामेति फाउंडेशन द्वारा भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित कैंसर यूनिट में भर्ती मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन वितरित किया जाता है।

संस्था के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि अनीता अग्रवाल, श्रेय, रंजीत रात्रे, रोशन बहादुर सिंह, जी. पी. अखिलेश, सुभाषिनी जतिन्दर भनोट, घनश्याम सराठे, धवल मेहता, चतर सिंह सलूजा आदि की उपस्थिति एवं सहयोग से अटल जयंती 25 दिसंबर की रात भोजन के साथ कम्बल भी वितरित किए गए। मरीजों के परिजनों सहित चिकित्सकीय स्टाफ ने चरामेति फाउंडेशन की इस पहल की सराहना भी की।

लोगों को शेयर करें