सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, अब तक 9 मौतें, कई झुलसे; बचाव कार्य जारी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सक्ती : जिले के सिंघनतराई गांव में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. बॉयलर का ट्यूब फटने से पहले 3 मजदूरों की मौत की जानकारी सामने आई, लेकिन बाद में मौत का आंकड़ा 9 पहुंच गया. एसपी ने कुछ इसकी पुष्टि की है. हादसे में कई मजदूर झुलस गए हैं. अचानक हुए इस हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.

एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया कि बॉयलर का ट्यूब फटने से हादसा होने की जानकारी समाने आई है. हादसे में शुरुआत में तीन मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन अब तक 9 मजदूरों की मौत हो गई है. कई मजदूर अब भी अंदर फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल, साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता. घायलों और मौत का आंकड़े बढ़ सकता है.

40-45 मजदूर कर रहे थे काम 

बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ. उस समय 40-50 मजदूर वहां काम कर रहे थे. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, मजदूर बचने के लिए भागने लगे.घटना की सूचना पर पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों को तत्काल इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *