बजट सत्र : विधायक अरुण वोरा ने उठाया सरकारी विभागों में करोड़ों के बिजली बिल बकाया का मुद्दा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के बजट सत्र में एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि सरकारी विभागों और विभिन्न निकायों पर करोड़ों के बिजली बिल का बकाया है।

सत्ता पक्ष के विधायक अरुण वोरा ने सदन में सरकारी विभागों और निकायों पर बकाया बिजली बिल का मामला उठाते हुए सीएम भूपेश बघेल से जानकारी मांगी?

जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रदेश में कुल 6॥ लाख 24 हजार 576 बिजली उपभोक्ता हैं। साल 2024-22 के अंत तक 4298.7 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं पर बकाया था। साल 202-22 के अंत तक ३2 सरकारी विभागों पर 628 करोड़ बकाया था। साल 202-22 के अंत तक 70 नगरीय निकायों पर 473.67 करोड़ बकाया था। नगरीय निकाय पर जनवरी 2023 तक की स्थिति में 537.64 करोड़ बकाया है। राशि वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

लोगों को शेयर करें