सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही कारणों की जांच

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोंडागांव : जिले के उरंदाबेड़ा सीएएफ कैंप से एक बेहद दुखद और संवेदनशील खबर सामने आई है. कैंप में तैनात जवान जोगेंद्र नेताम ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे कैंप सहित पुलिस और सुरक्षा महकमे में शोक का माहौल है. सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा ने मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया है

जांच के निर्देश जारी

वहीं मामले की हर पहलू से जांच के निर्देश दिए गए हैं. आखिर जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने पुलिस जांच में जुटी हुई है. एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला निजी कारणों से तनाव में आकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी.

आत्मघाती कदम के पीछे की वास्तविक वजह

इसके लिए उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है. जवान के इस आत्मघाती कदम के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *