सीएऍफ़ के प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मार किया सुसाइड, देर रात कैंप में मचा हड़कंप 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोंडागांव : जिले से एक बड़ी खबर है. यहां एक प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया है. इस घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया है. ये घटना रविवार की रात करीब 10 बजे की है. मामला  जिले के बयानार कैम्प का है.

ये है मामला 

जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के बयानार में सीएएफ का कैंप है. यहां रविवार की रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज आई. ये सुनते  ही पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई. जब देखा तो यहां एक प्लाटून कमांडर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. अफसरों और जवान कुछ समझ पाते इससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया. इधर इस पूरे मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.

कारणों को तलाश रही पुलिस 

प्लाटून कमांडर के सुसाइड करने की घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया है. प्लाटून कमांडर ने सुसाइड क्यों किया है फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है.

लोगों को शेयर करें