रक्षाबंधन पर कैफे में भाई-बहन को फ्री बीयर का ऑफर, विरोध-प्रदर्शन के बाद आयोजन रद्द

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर. रक्षाबंधन पर अंबुजा मॉल स्थित द बीयर कैफे में विशेष आयोजन करने और भाई-बहन के आने पर ‘वन प्लस वन बीयर’ का ऑफर देकर प्रचार करने के खिलाफ हिन्दूवादी संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए.

प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोका गया. लेकिन प्रदर्शनकारियों के दबाव में आकर कैफे संचालक ने माफी मांगी और ऐसा कोई आयोजन नहीं करने की बात कही. इधर पुलिस ने भी बीयर कैफे के संचालक को तलब किया और बगैर अनुमति आयोजन का प्रचार करने पर जमकर फटकार लगाई.

बगैर अनुमति आयोजन नहीं करने दिए निर्देश- नहीं होगा आयोजन

डीसीपी नार्थ दीपमाला कश्यप के मुताबिक प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी में कैफे की ओर से विशेष आयोजन नहीं करने की बात कहकर माफी मांगी गई है. कैफे का संचालन दुर्ग निवासी सुमीत अग्रवाल बताया गया है. पुलिस ने संचालक को तलब किया था. संचालक को अनुमति के बगैर कोई आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं.

शिकायत मिली थी कि 28 अगस्त को द बीयर कैफे ने रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के लिए ‘सिबलिंग्स कराओके नाइट’ का आयोजन कर रहा है. सोशल मीडिया में जारी प्रचार के पोस्टर में भाई-बहनों को शाम 7 से 8 बजे तक ड्रिंक्स पर 1+1 ऑफर देने की जानकारी देकर टेबल रिजर्व कराने की जानकारी दी गई थी. प्रचार का पोस्ट देखकर बजरंग दल ने इस पर विरोध जताकर प्रदर्शन किया.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *