एमपी से रायपुर आ रहा था करोड़ों का कैश : कवर्धा पुलिस ने कार रोककर देखा तो मिले 2 करोड़ 27 लाख नकद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चिल्फ़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को  मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर कार में 2 करोड़ 27 लाख से अधिक राशि परिवहन करते दो युवक को हिरासत लिया है। मामला चिल्फ़ी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर कार में बड़ी संख्या में दो युवक राशि लेकर जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।  वहीं पुलिस ने कैश को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है।

लोगों को शेयर करें