सावन में हर सोमवार इन मंत्रों का करें जाप, बाबा भोलेनाथ दूर करें संकट

Featured Latest राशिफल/धर्म-आध्यात्म

सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा से लाभ होता है। शिव पुराण के मुताबिक सावन मास में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जिक्र किया गया है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं –

मेष राशि

मेष राशि वालों को हर सोमवार ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही गन्‍ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

वृषभ राशि के उपाय

वृषभ राशि वालों को सोमवार को ओम नागेश्वराय नमः मंत्र का जप करना चाहिए और दूध से शिवजी का अभिषेक करना शुभ होता है।

मिथुन राशि के उपाय

मिथुन राशि के लोगों को ओम नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ऊं नम: मंत्र का जप करना चाहिए। साथ ही भांग के पत्‍ते और दूर्वा चढ़ाना शुभ होता है।

कर्क राशि के उपाय

कर्क राशि वालों को पूजा करते समय ओम चंद्रमौलेश्वर नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। खीर से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

सिंह राशि के उपाय

सिंह राशि के लोगों को श्री सोमेश्‍वराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

कन्‍या राशि के उपाय

कन्‍या राशि के लोगों को हर सोमवार को ऊं नम: शिवाय कालं ऊं नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। शिवलिंग पर 5 बेलपत्र चढ़ाएं।

धनु राशि के उपाय

धनु राशि वालों को हर सोमवार को ऊं नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है। सोमवार को मौसमी के रस से अभिषेक करें।

मकर राशि के उपाय

मकर राशि वालों को भगवान शिव की पूजा करते वक्‍त ऊं नमः शिवाय और ऊं त्रिनेत्राय नमः मंत्र का जप करना चाहिए। दही से शिवलिंग का अभिषेक करें।

कुंभ राशि के उपाय

कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हर सोमवार को ऊं इन्द्रमुखाय नमः और ऊं श्री सोमेश्वराय नमः मंत्र का जप करना चाहिए।

मीन राशि के उपाय

मीन राशि के लोगों को सोमवार को शिवजी की पूजा में ऊं नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। सोमवार को पीले चंदन से त्रिपुंड बनाएं।

लोगों को शेयर करें