छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही स्‍थगित, राज्‍यपाल के अग्रेजी में दिए अभिभाषण पर विपक्ष का हंगामा, कल होगी अनुपूरक बजट पर चर्चा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर :  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही राज्‍यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। राज्यपाल ने अंग्रेजी में अभिभाषण दिया। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। राज्यपाल के अंग्रेजी में अभिभाषण पर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा, राज्‍यपाल का अभिभाषण कम से कम हिंदी में हो।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने किसान आत्महत्या का मामला उठाया। इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करीब 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर पेश किया।

इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। विधानसभा अध्‍यक्ष ने राज्‍यपाल के अभिभाषण और अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए गुरुवार का दिन निर्धारित किया है।

इससे पहले सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। राज्यपाल ने कहा, 6वीं विधानसभा के लिए प्रदेश में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुए। इन चुनावों में चुनकर आए आप इस पवित्र सदन में पहुंचे हैं, इसलिए सर्वप्रथम मैं आप सभी को जीत की बधाई देता हूं।

राज्‍यपाल ने कहा, आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आपने जो वादा और दवा किया है उसे आप पूरा करें।मतदान के प्रतिशत का दुरस्त इलाकों में बढ़ना सरकार के विश्वास को बताता है। यह लोगों का संविधान के प्रति लगाव को बताने के लिए काफी है।

अभिभाषण में राज्यपाल ने कहा, सरकार अपने योजनाओं को पूरा करे। सदन की जो परंपरा है, उसे उच्च स्तर पर लेकर जाए। पक्ष और विपक्ष दोनों के भावनाओं का पूरा सम्मान हो। मेरी सरकार गुड गवर्नेंस को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने 18 लाख आवास के वादा को पूरा किया है। राज्यपाल ने कहा, सरकार दो साल का बकाया बोनस देने का वादा पूरा करने जा रही है। इसी दौरान विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने किसान आत्महत्या का मामला उठाया।

लोगों को शेयर करें