छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लगेगी ‘क्लास’, रायपुर में होगा प्रशिक्षण शिविर, राहुल-खड़गे सिखाएंगे सियासी गुर

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. संगठन की बारीकियों और विचारधारा से नेताओं को अवगत कराने के लिए जून महीने के दूसरे पखवाड़े में पार्टी के दिग्गज नेता ‘क्लास’ लेंगे. ये ट्रेनिंग कैंप इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि नवंबर 2025 में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी. इसके बाद से अब तक कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं हो सका था.

10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा

जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर 21 से 30 जून यानी 10 दिनों का होगा. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक ये राजधानी रायपुर के पास किसी रिसॉर्ट या फॉर्महाउस में हो सकता है. नियुक्ति के लगभग पांच महीने बाद इसे आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर में मैनेजमेंट, पॉलिटिकल स्ट्रैटजी, जनसंपर्क, मीडिया मैनेजमेंट और चुनावी को लेकर रणनीति के बारे में बताया जाएगा.

राहुल-खड़गे सिखाएंगे सियासी ‘गुर’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. राज्य स्तर पर लीडरशिप की बात करें तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सीनियर नेता टीएस सिंहदेव मौजूद रहेंगे.

प्रशिक्षण शिविर में इन बातों पर रहेगा फोकस

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ये पहला औपचारिक मूल्यांकन है.

संगठनात्मक ढांचा, बूथ स्तर पर रणनीति और राजनीतिक समझ को विकसित किया जाएगा.

जिला अध्यक्षों को केंद्रीय और राज्य स्तर के नेतृत्व से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा.

आने वाले चुनाव के लिए रणनीति विकसित की जाएगी.

इसके साथ ही परफॉर्मेंस के आधार पर पार्टी में भूमिका निश्चित की जाएगी.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *