छत्तीसगढ़ को मिला पहला नया महापौर… चिरमिरी नगर निगम में भाजपा के बीजेपी के रामनरेश ने डॉ विनय जायसवाल को हराया  

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। सुबह 10 बजे तक आए परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है। सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पदों के परिणामों में भी कांग्रेस पिछडती हुई नजर आ रही है। इधर रायपुर में जारी वोटों की गिनती में मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 32331 वोटों से आगे चल रही है। यहां बीजेपी और कांग्रेस में सीटी टक्कर है।

रायपुर 

भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे की जीत लगभग तय, 32331 वोट से आगे

दुर्ग

दुर्ग नगर निगम से भाजपा की अलका बाघमार 25 हजार वोट से आगे

बिलासपुर

तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष जीती

रायपुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे – आगे

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे

धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा आगे

दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा आगे

राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
भाजपा प्रत्याशी 7 हजार मतों से आगे

रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा 25 हजार वोट से आगे

बिलासपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
भाजपा 8 हजार वोट से आगे

कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा आगे

अंबिकापुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
भाजपा 6000 वोट से आगे

चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा प्रत्याशी 2 हजार वोट से आगे

जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मलकीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा प्रत्याशी 3600 वोट से आगे

लोगों को शेयर करें