मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना मतगणना की तैयारियों का निरिक्षण करने पहुची, भाजपा प्रत्त्याशी ने जताई आपत्ति

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

कवर्धा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर में मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जिला निर्वाचन अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए।

पोस्टल बैलेट में एक ही पेटी होने पर जाताई आपत्ति…

मतगणना से पहले बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पोस्टल बैलेट को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने पोस्टल बैलेट में एक ही पेटी का उपयोग करने पर आपत्ति जताई है। इस मौके पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्‍लव, पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

लोगों को शेयर करें