मुख्यमंत्री बघेल ने कोरिया जिले को दी पांच एम्बुलेंस की सौगात

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के विश्राम गृह से जिले के पांचों विकासखण्ड के लिए सांसद निधि द्वारा प्रदत्त 5 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोरिया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार व दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित आपात चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में ये एम्बुलेंस उपयोगी साबित होंगी। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं विधायक श्री गुलाब कमरो इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़े :

यह सिर्फ मवेशी रखने की जगह नही, जीवन संवारने का केंद्र भी है

 

लोगों को शेयर करें