मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख किया प्रकट

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।

लोगों को शेयर करें