मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसम्पर्क विभाग की हिन्दी-अंग्रेजी नवीन द्विभाषी वेबसाईट का किया लोकार्पण

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग की हिन्दी-अंग्रेजी नवीन द्विभाषी वेबसाईट का लोकार्पण किया। इस नवीन वेबसाइटhttps://dprcg.gov.in/में समाचारों के अलावा विभागीय एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित समस्त जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। दोनों भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होने से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की पहुंच देश और दुनिया में आसान होगी।

यह साईट राज्य और राष्ट्रीय स्तर के अंग्रेजी माध्यम के समाचार पत्रों के लिए सुविधाजनक होगी। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन से संबंधित समाचार हिन्दी के साथ साथ अब अंग्रेजी में भी उपलब्ध होंगे। इस वेबसाईट में जिलों के लिए अलग सेगमेंट भी बनाया गया है, जिससे जिला जनसंपर्क कार्यालय अपने जिले से संबंधित समाचार खुद अपलोड कर सकेंगे। इस अवसर पर संचालक जनसंपर्क श्री सौमिल रंजन चौबे सहित जनसंपर्क विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।इस वेबसाइट का निर्माण चिप्स ने किया है I

लोगों को शेयर करें