जशपुर में आयोजित सरहुल पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

धरती की पूजा कर प्रदेवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

समाज के पदाधिकारियों ने पारंपरिक गमछा एवं पगड़ी पहना  कर तथा  पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर भेंट कर किया स्वागत

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जशपुर जिले के  राजी पड़हा मुख्यालय दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल पूजा (खद्दी परब) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधि विधान से धरती की पूजा कर प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। खद्दी पर्व धरती पूजा के अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारंपरिक गमछा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान  पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर भी भेंट किया गया ।

लोगों को शेयर करें