मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर किया नमन

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक एवं प्रमुख समाज सुधारक बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिलक ने सबसे पहले पूर्ण स्वराज की मांग उठाई। उन्होेंने ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है‘ का प्रेरणादायक उद्घोष किया। इससे जन-जन में देश की स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता का संचार हुआ। जनता को देश प्रेम एवं अन्याय के विरूद्ध संगठित करने के लिए उन्होंने सार्वजनिक गणेश उत्सव और शिवाजी उत्सव की शुरूआत की। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका यह योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

 

यह भी पढ़े :

आंगनबाड़ियों में वजन त्यौहार शुरू: बच्चों में कुपोषण जांचने वजन और ऊंचाई मापेंगे 

 

लोगों को शेयर करें