मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के घर किया भोजन ग्रहण

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

घर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पारम्परिक रूप से पूरी आत्मीयता से आरती कर पुष्प गुच्छ  के साथ स्वागत किया

घर में भोजन ग्रहण करने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री बघेल को देखकर सरपंच और परिवारजन खुशी से गदगद हो गए

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम खुड़िया की सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के यहां भोजन किया। मुख्यमंत्री को किसान के घर पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया।

कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में रोटी, दाल, चांवल, मशरूम , खट्टे दही में बनी जिमि कांदा, आलू गोभी बैगन, चेंच भाजी, चुनचुनिया भाजी, गलका, आम की चटनी, सलाद, आचार, पापड़ और अंत में खीर मुख्यमंत्री ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को खीर का स्वाद खूब भाया और सराहना की। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को इस मौके पर परिवार के सदस्यों को भेंट भी दिया। साथ ही सबके साथ ग्रुप फोटो भी कराई|

लोगों को शेयर करें