मुख्यमंत्री 09 सितंबर को अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का करेंगे शुभारंभ, श्रम मंत्री देवांगन रहेंगे मौजूद 

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल मंगलवार 09 सितंबर दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन में श्रम विभाग द्वारा आयोजित अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12 वीं तक निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेशित बच्चों को सम्मान पत्र वितरण करेंगे।

इस मौके श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन,एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि  श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।

लोगों को शेयर करें