प्रयास आवासीय विद्यालय में नवमी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर शहर से लगे धुर गुडा के प्रयास आवासीय विद्यालय में आज सुबह 9 वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। छात्र के शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र सुबह उठा और बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। छात्र के पिता ने बताया कि, मृतक पढ़ने में तेज था। वह अक्सर पढ़ाई ही करता था। छुट्टियों में भी वह घर पर पढ़ाई करता था और जल्द से जल्द कुछ हासिल करना चाहता था। शायद ज्यादा पढ़ाई और डिप्रेशन के चलते ही उसने आत्महत्या कर ली। इधर नायाब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

लोगों को शेयर करें