नए मंत्रियों के लिए गाड़ियों की सफाई शुरू, 20 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार होना तय!

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 20 अगस्त को 3 नए मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल विस्तार का होना तय माना जा रहा है. रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज में तीन नई गाड़ियों की सफाई शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक ये तीनों गाड़ियां नए मंत्रियों को अलॉट की जाएंगी.

गाड़ियों की सफाई शुरू

छत्तीसगढ़ राजभवन में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त को 3 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होना तय है. इस दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज में भी तीन नई गाड़ियों की सफाई शुरू हो गई है. स्टेट गैरेज में तीन फॉर्चूनर को तैयार किया जा रहा है.

तीन नए मंत्रियों के लिए गाड़ी तैयार करने का निर्देश

छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज के अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि उनके पास 3 नई गाड़ियों को तैयार करने का निर्देश दिया गया है. उनके पास तीन नए मंत्रियों के लिए नई गाड़ियों को तैयार करने का कॉल आया था. ऐसे में गाड़ी नंबर CG 02 AF 0009 और CG 02 AV 0005 को तैयार कर लिया गया है, जबकि तीसरी गाड़ी को ट्रायल के लिए भेजा गया है. अभी उसका नंबर सामने नहीं आया है.

राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी

राजभवन में 3 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. राजभवन में दो दिन से हलचल तेज है. इस बीच राज्यपाल रामेन डेका ने भी कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा- ‘ चर्चाएं हैं, कुछ तो होने वाला है.’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का बयान

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्यपाल के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि संगठन हर वक्त तैयार है, जो भी आदेश वो सर्वोपरि है.

तीन नए मंत्री लेंगे शपथ

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार में 3 नए मंत्री शपथ लेने वाले हैं. नए मंत्री पद के लिए रेस में कई नाम आगे हैं. इनमें आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव का नाम तय माना जा रहा है.

लोगों को शेयर करें