सीएम साय पहुंचे सीआरपीएफ कैंप :  बस्तरिया बटालियन के जवानों के साथ बिताई रात

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सीएम साय बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक ख़त्म करने के बाद सेड़वा में सीआरपीएफ 241 बस्तरिया बटालियन के हेड क्वाटर में पहुंचे। जहां पर उन्होंने जवानों के साथ समय बिताया। इस दौरान सीएम ने जवानों को खाना परोसा और साथ में  भोजन भी किया। वहीं इस दौरान सीआरपीएफ की तरफ से  सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट की गई।

दरअसल सोमवार को सीएम साय चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां पर वे बैठक ख़त्म करने के बाद बस्तरिया बटालियन हेड क्वाटर गए। सीएम ने सीआरपीएफ का वर्दी पहनी और जवानों से मुलाकात की। इस दौरान नक्सली मोर्चे पर तैनात सभी जवानों को उपहार भी दिए। साथ ही सीएम ने सभी जवानों की हौसला अफजाई भी की। बटालियन में तैनात सीआरपीएफ की महिला और पुरुष कमांडो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

सीआरपीएफ कैम्प में सीएम ने किया रात्रि विश्राम 

भोजन के बाद सीएम ने रात्रि विश्राम सीआरपीएफ कैम्प में किया। सीएम के साथ पुलिस अधिकारी अशोक जुनेजा, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर, एसपी मौजूद रहे।  सीएम कैम्प से निकलकर सुबह केशलूर हेलीपैड से दंतेवाड़ा जिले के लिए रवाना हुए।  जहां पर उन्होंने दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी देवी के मंदिर में उन्होंने मातारनी का आशीर्वाद लिया।

लोगों को शेयर करें