आज असम दौरे पर रहेंगे सीएम साय, नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ असम दौरे पर रहेंगे. वहां वे गुवाहाटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

सीएम साय ने असम में जीत पर दी बधाई

वहीं असम रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने कहा कि असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना उनके लिए खुशी की बात है.

उन्होंने आगे कहा कि असम की जनता ने विकास और सुशासन पर भरोसा जताते हुए भाजपा को फिर से जनादेश दिया है. उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को गति मिली है, जिसका परिणाम चुनाव नतीजों में साफ दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि वे और दोनों उपमुख्यमंत्री भाजपा नेतृत्व को शुभकामनाएं देने गुवाहाटी जा रहे हैं.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *