नक्सल मुठभेड़ में मिली सफलता पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले “छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद गिन रहा है अपनी अंतिम सांसें”

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। उत्तर अबूझमाड़ में आज हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलवादियों को ढेर करने में मिली सफलता पर सीएम विष्णुदेव साय ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को दी बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

उन्होंने कहा है कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। आज हुई मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।

लोगों को शेयर करें