कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी का 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, भारत की सबसे बड़ी कोयला खान के परिचालन की करेंगे समीक्षा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी आज और कल छत्तीसगढ़ की 2-दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं. इस यात्रा के दौरान वह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और भारत की सबसे बड़ी कोयला खान गेवरा में परिचालन की समीक्षा करेंगे. यह खान साऊथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) दक्षिण पूर्वी कोयला क्षेत्र लिमिटेड के अंतर्गत आती है.

अपनी यात्रा के दौरान रेड्डी खनन पारिस्थितिकी तंत्र में हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे. इसमें खदान श्रमिक भी शामिल हैं, जिन्होंने 1 अरब टन कोयला उत्पादन और प्रेषण के दोहरे मील के पत्थर हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वे कोयला खनन परिवार द्वारा इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने में किए गए प्रयासों को भी मान्यता देंगे. इसके अलावा रेड्डी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात करेंगे और उनके साथ खनन क्षेत्र के लिए रोडमैप पर चर्चा करेंगे.

लोगों को शेयर करें