कोयला घोटाले के आरोपी सौम्या चौरसिया व रानू साहू के भाई गिरफ्तार, ईओडब्लू ने की कार्यवाही

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : सौम्या चौरसिया के भाई अनुराग चौरसिया को भी ईओडब्लू ने हिरासत में लिया है। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद ईओडब्लू की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसके पहले ईओडब्ल्यू ने निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू को पंडुका से हिरासत में लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों से ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। निलंबित आईएएस रानू साहू और पूर्व सीएम के सचिव सौम्या चौरसिया के भाई को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि निलं​बित आईएएस रानू साहू ने भाई के नाम पर जमीन खरीदी है। रानू साहू ईओडब्ल्यू की रिमांड में हैं। पूछताछ के बाद आज दोपहर ईओडब्ल्यू की टीम पीयूष साहू को पकड़ने गई थी। हालाकि टीम को देख कर वह भागने लगा। जिसे दौड़ाकर टीम ने पकड़ा। इसके बाद अपने साथ लेकर आई थी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में हुए 5 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा के कोयला घोटाले मामले में इसके पहले बीते दिन 23 मई गुरूवार को विशेष कोर्ट ने मुख्य आरोपी पूर्व सीएम सचिव सौम्या चौरासिया और निलंबित आईएएस रानू को 27 मई तक ईओडब्लू की रिमांड में भेजा था। ईओडब्लू ने कोर्ट में याचिका दायर कर दोनों महिला अधिकारी आरोपियों से पूछताछ के लिए 15 दिनों की रिमांड मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने चार दिन की ही रिमांड दी थी।

लोगों को शेयर करें