90% दिव्यांग शिव कुमार को प्रदान किया गया आरामदायक गद्दा एवं व्हीलचेयर

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश
रायपुर| महासमुंद जिले के अंतर्गत ग्राम नयापारा भलेसर,  पोस्ट ऑफिस कनेकेरा निवासी श्री शिव कुमार टांडेकर करीब 90% दिव्यांग है। उनके पास का गद्दा कड़ा हो जाने के कारण उनकी बेड सोल की परेशानी बढ़ गई थी। साथ ही उन्हें व्हीलचेयर की भी आवश्यकता थी। उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखकर चरामेति फाउंडेशन ने उन्हें उपरोक्त दोनों जरूरी चीज़ें उपलब्ध करवा दी।
संस्था के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि उपरोक्त सामग्री  इन्जी. श्री मनहरण लाल साहू जी,  श्री वेदप्रकाश गोयल जी,  श्री अश्वनी तिवारी जी, श्री महेंद्र चोपडा जी, श्री विजय टांडेकर जी, श्री मनीष टांडेकर जी की उपस्थिति एवं सहयोग से प्रदान की गई। श्री शिव कुमार सहित समस्त टांडेकर परिवार ने चरामेति फाउंडेशन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
लोगों को शेयर करें