कांग्रेस प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन, विधायक सेन ने कहा “देशभर में भारतीय जनता पार्टी की लहर”

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

दुर्ग : दुर्ग जिले में नगरीय चुनाव के दौरान बड़ा उलटफेर सामने आया है, कांग्रेस केपार्षद प्रत्याशी`ने भाजपा का दामन थाम लिया है जिस पर भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा, देशभर में भारतीय जनता पार्टी की लहर है, जिसका स्पष्ट उदाहरण मेरे विधानसभा के वार्ड क्रमांक 35 में देखने को मिला जहां कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने जनता की भावनाओं को समझते हुए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

भाजपा विधायक रिकेश सेन ने प्रचार के दौरान कहा कि उन्हें स्पष्ट संदेश मिला—जनता केवल उसी को वोट देगी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा पर चलता हो और जनता की सेवा को प्राथमिकता देता हो। यह साबित करता है कि देश के हर कोने में सिर्फ भाजपा की मांग है और विकास ही जनता की पहली पसंद है।

लोगों को शेयर करें