मुख्यमंत्री से साहू संघ के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात 

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में दुर्ग मंडी अध्यक्ष श्री अश्विनी साहू के नेतृत्व में साहू समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को दुर्ग जिला साहू संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण सामारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए संघ के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्री खिलावन साहू, महासचिव श्री लखनलाल साहू, सलाहकार श्री रमेश साहू एवं श्री यतीश साहू उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़े :

छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
लोगों को शेयर करें