मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुबई प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के कांस्य पदक विजेता ने की सौजन्य मुलाकात

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड में दुबई प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के कांस्य पदक विजेता श्री अमरिंदर सिंह वामा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री अमरिंदर को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, पार्षद श्री कमरान अंसारी, श्री अमरिंदर के पिता श्री गोविंदर सिंह और माता श्रीमती सतवंत कौर भी उपस्थित थीं । गौरतलब है कि दुबई में 24 से 26 अक्टूबर 2022 को आयोजित आईएबीबी प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया था, जिसमें 35 से 40 देशों के 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था । प्रतियोगिता में श्री अमरिंदर सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है ।

लोगों को शेयर करें