मुख्यमंत्री से अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ की विभिन्न मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, संघ की प्रांताध्यक्ष श्रीमती माधुरी मृगे, प्रवक्ता श्री प्रमोद चौबे, सचिव श्रीमती गीता साहू एवँ अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें