नक्सलियों की कायराना करतूत : ग्रामीणों में दहशत कायम रखने निर्दोष युवक को उतारा मौत के घाट, गद्दारी का लगाया आरोप  

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बीजापुर। एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ग्रामीणों में दहशत बनाए रखने के लिए एक निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर दी। उन्होंने आरोप ग्रामीण पर गद्दारी का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी की रात नक्सली ग्राम केशामुंडी में एक ग्रामीण भदरू सोढ़ी, पिता हिडमा (41) के घर पर घुस गए। उन्होंने बड़ी ही बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर भदरू सोढ़ी की हत्या कर दी। मौके पर से नक्सली संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें नक्सलियों ने भदरू सोढ़ी पर गद्दारी का आरोप लगाया है और लिखा है कि, वह सलवा जुड़ूम में काम करता था।

लोगों को शेयर करें