क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी का खुलासा, होटल में सेमिनार कर फंसाते थे, 5 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सरगुजा : पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर Bitget Wallet (LGNS) नामक क्रिप्टो प्लेटफॉर्म में निवेश कर एक साल में रकम कई गुना बढ़ाने का लालच देकर लोगों से नकदी वसूलने का आरोप है. मामले में पुलिस ने लैपटॉप, प्रोजेक्टर, मोबाइल, स्पीकर, डायरी सहित कई सामान जब्त किए हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

पुलिस के अनुसार, दरिमा थाना क्षेत्र के इंदरपुर निवासी विद्याचरण राव ने मणिपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचितों ने उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया. 19 जुलाई को अंबिकापुर स्थित होटल फिल आनंदम में आयोजित एक सेमिनार में उसे बताया गया कि 10 हजार रुपये का निवेश एक साल में एक लाख रुपये तक पहुंच जाएगा. इस झांसे में आकर उसने मौके पर ही 10 हजार रुपये नकद जमा कर दिए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कान्ता प्रसाद राजवाड़े, राजकुमार पैकरा, जीवन साय टोप्पो, फिरोज लकड़ा और मुकेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने लैपटॉप-मोबाइल जब्त किए

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सेमिनार आयोजित कर लोगों को ऐप डाउनलोड करवाते थे और अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराते थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, प्रोजेक्टर, मोबाइल फोन, स्पीकर, डायरी, नोटबुक, चार्जर और अन्य सामग्री जब्त की है.

जांच में यह भी सामने आया है कि इस तरह के सेमिनार केवल अंबिकापुर ही नहीं, बल्कि बिलासपुर समेत अन्य स्थानों पर भी आयोजित किए गए थे. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के जरिए कितने लोगों से ठगी की गई है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *