खेत पर मिला युवक का शव, सिर में मिले काफी गहरे चोट के निशान

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० डंडे या पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर फेकी गई है लाश

रायपुर| धमतरी के रहने वाले एक युवक की कांकेर में हत्या कर दी गई है। युवक के सिर में काफी गहरे चोट के निशान मिले हैं। इसलिए आशंका जताई गई है कि उसे पहले डंडे से मारा गया है। इसके बाद उसके शव को फेंका गया है।

 

 

यह भी पढ़े :

कार की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत

 

 

कोतवाली थाना क्षेत्र के कोकड़ी मार्ग पर सड़क किनारे खेत पर बुधवार को लोगों ने एक युवक का शव देखा था। उसका एक चप्पल दूर पड़ा हुआ था। सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। इसके बाद लोगों ने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। खबर मिलने पर तुरंत ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

 

 

यह भी पढ़े :

युवक ने थाना प्रभारी की कॉलर फाड़ी फिर धक्का-मुक्की कर दी जातिगत गालियां

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी। लाश देखने पर पुलिस ने आशंका जताई है कि उसके सिर पर डंडे या पत्थर से हमला किया गया है। हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान श्रीकांत सोनी के रूप में हुई है। श्रीकांत मूल रूप से धमतरी का रहने वाला था। वो कांकेर में किसी ढाबे में काम करता था। श्रीकांत ने कांकेर के गोतपुर की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लोगों को शेयर करें