मूकबधिर युवती ने छत से कूदकर दी जान, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर : जिले के तिफरा स्थित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला में एक मुक़बाधिर लड़की की आत्महत्या की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा किए गए शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी आकाश रवि, जो खुद भी मुक़बाधिर है, ने मृतिका को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया, जिससे वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका कुमारी पल्लवी, जो सुनने और बोलने में अक्षम थी, शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही थी। मृतका की बहन ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन पल्लवी ने वीडियो कॉल के माध्यम से इशारों में बताया था कि आकाश ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे वह परेशान थी।

इस जानकारी के आधार पर आरोपी आकाश रवि को पूछताछ के लिए बुलाया गया। आकाश भी बोलने और सुनने में असमर्थ है, इसलिए उससे साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की सहायता से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने कृत्य को स्वीकार किया। पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

लोगों को शेयर करें