मूकबधिर बच्चों ने योग क्रियाओं का किया आकर्षक प्रदर्शन

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने योगासन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रायपुर| योग के क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में लगातार योगासन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में धमतरी में छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में अस्थि एवं श्रवण बाधितार्थ संस्था, धमतरी के मूकबधिर बच्चों ने भी भाग लिया और उत्साह के साथ योग क्रियाओं का आकर्षक प्रदर्शन किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी कुरूद के अध्यक्ष श्री नीलम चंद्राकर की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत धमतरी की सभापति श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर, उपस्थित थी। इस अवसर पर योग आयोग के सचिव श्री एम. एल. पाण्डेय सहित समाज कल्याण विभाग व योग आयोग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें