कबाड़ की आड़ में एचपी के टैंकरों से डीजल की चोरी, पुलिस ने दी दबिश, एक लाख का डीजल जब्त

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : पुलिस ने कबाड़ की आड़ में टैंकरों और ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल धनेली विधानसभा मार्ग पर उमेश साव नामक कबाड़ी लंबे समय से ट्रक व पेट्रोल डीजल पंप में डीजल सप्लाई करने वाले टैंकरों से डीजल चोरी कराता था, पुलिस कुछ समय पहले भी पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन छूटने के बाद पुनः आरोपी कबाड़ी ने अपने अवैध कार्य को संचालित करना शुरू कर दिया था।

चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर को जैसे ही मुखबिर से सूचना मिली उन्होंने तत्काल टीम भेजकर कबाड़ी उमेश साव के यार्ड में दबिश दी और करीब एक लाख से अधिक का अवैध डीजल जब्त किया है।

लोगों को शेयर करें