dj vahan

डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलटा , दुर्घटना में 10 घायल 3 की हालत गंभीर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बेमेतरा : बेमेतरा में डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी, घटना के वक्त डीजे वाहन में 10 से ज्यादा लोग सवार थे। घायल हुए 10 लोगों में से 3 की हालत गंभीर है। घटना नेशनल हाइवे नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के पास का है।

जानकारी के मुताबिक रात में गणेश पूजा के विसर्जन कार्यक्रम के बाद डीजे वाहन वापस लौट रहा था। नेशनल हाइवे नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के पास जैसे ही गा़ड़ी पहुंची, अनियंत्रित होकर वो पलट गयी। घटना में 10 लोग जख्मी हो गये। जानकारी के मुताबिक डीजे गाड़ी का टायर पलट गया, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक बेलतरा बिलासपुर से धरसीवा चरोदा जा रही डीजे वहान चिचोली के पास पलटी है।

लोगों को शेयर करें