72 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा, दंपति की हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायगढ़ : धरमजयगढ़ पुलिस ने 72 घंटे के भीतर ब्लाइंड डबल मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है। ग्राम क्रोंधा देवमारी डांड में दंपति की हत्या कर शवों और घर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक मंगल राठिया और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया के जले हुए शव 15 जुलाई को उनके घर के अंदर मिले थे। घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और वैज्ञानिक जांच की मदद से मामले की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त टांगी की गंध लेकर पुलिस डॉग रूबी ने संदेही श्याम लाल राठिया तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। पूछताछ में भूमि विवाद को लेकर श्याम लाल और उसके भाई जीवन लाल ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने 14 जुलाई की रात घर में घुसकर मंगल राठिया और उनकी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शवों और घर में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *