महिला के चरित्र पर शंका : अधेढ़ प्रेमी ने चाकू मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

धमतरी: प्रेम प्रसंग के संदेह में महिला की हत्या, आरोपी को धमतरी पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार, भेजा जेल। आरोपी के विरुद्ध चौकी करेलीबड़ी में धारा 103, 115(2) बीएनएस. के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध। प्रार्थी ललेश बंजारे पिता कांति बंजारे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हसदा चौकी करेलीबाड़ी द्वारा चौकी पर आकर सूचना दी गई कि उसकी बहन पुष्पा मारकंडे की हत्या कर दी गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी करेलीबाड़ी द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जगन्नाथ जांगड़े पिता करिया जांगड़े उम्र 67 वर्ष निवासी ग्राम हसदा चौकी करेलीबाड़ी थाना कुरूद, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका से उसका प्रेम प्रसंग था, किंतु मृतिका पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था। इसी शक और गुस्से में आकर आरोपी ने मृतिका को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के विरुद्ध चौकी करेलीबाड़ी अप.क्र. 127/25 धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी का नाम जगन्नाथ जांगड़े पिता करिया जांगड़े उम्र 67 वर्ष निवासी ग्राम हसदा चौकी करेलीबाड़ी थाना कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.) है, चौकी प्रभारी करेलीबाड़ी एवं उनकी टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही से गंभीर अपराध का तत्काल खुलासा हुआ और आरोपी गिरफ्तारी से बच नहीं सका।

लोगों को शेयर करें