डॉक्टर रोहित यादव बनाए गए ऊर्जा सचिव : हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अफसर को पावर कंपनीज का भी प्रभार

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी डॉक्टर रोहित यादव को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। वे 2002 बैच के आईएएस अफसर हैं। ऊर्जा के साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

लोगों को शेयर करें