बस में मिली ड्राईवर की लाश : फांसी के फंदे पर झूल रहा था शव, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ड्राइवर की लाश बस के अंदर फांसी पर लटकी हुई मिली। सुबह लौंगी ने बस के अंदर शव को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुँची। वहीं मृतक ड्राइवर की पहचान कमलेश ठाकुर, निवासी दुर्ग के रूप में हुई थी। मृतक की लाश जिस बस मैं मिली वह उसी का ड्राइवर था।

पूरी घटना बेमेतरा बस स्टैंड मे दुर्ग रोडवेज बस की हैं। बस ड्राइवर की लाश फांसी पर लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई गई। वहीं यह हत्या है या आत्महत्या इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले का खुलासा ही सकता है।

लोगों को शेयर करें