विधानसभा में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, सीएम साय बोले- कांग्रेस ने प्रदेश का खजाना खाली छोड़ा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन गुरुवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2023-24 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा के पटल पर रखा गया है। प्रदेश की जीडीपी 2022- 23 में 3 लाख 2 हजार 102 करोड़ रही थी, जो साल 2023- 24 में 3 लाख 21 हजार 900 करोड़ रुपए हो गई है।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि थोड़े दिनों में ही भाजपा सरकार ने बड़े काम किए हैं। कांग्रेस की सरकार ने राहों में कांटे बिछाएं। उन्होंने खजाना खाली छोड़ा। फिर भी हम चुनौती में सफल हो रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल लोकतंत्र को चौपट कर दिया। शीघ्र ही हम फिर प्रदेश का खजाना भरेंगे। विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की योजना की शुरुआत हो चुकी है। वर्ष 2024-25 के लिए यह बजट अनेक मायनों में ऐतिहासिक बजट होगा। प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों के लिए यह बजट महत्वपूर्ण होगा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *