धमतरी में ठेकेदार दीपेश गांधी के घर पर ईडी की रेड, दस्तावेजों की कर रहे जांच

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

धमतरी। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मामले में मंगलवार सुबह ईडी-ईओडब्लू की टीम ने धमतरी के आमापारा क्षेत्र स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी। ईडी-ईओडब्लू की टीम सुबह से ही घर पर मौजूद है और दस्तावेजों की जांच सहित आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से संबंधित जांच के तहत की जा रही है। हालांकि ईडी-ईओडब्लू की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कार्रवाई के चलते मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल ईडी-ईओडब्लू की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है।मामले से जुड़ी अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और निष्कर्षों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *